अलास्का तट पर भूकंप के जोरदार झटके, सुनामी चेतावनी जारी

वाशिंगटन  ।

अमेरिका के अलास्का तट पर गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये जाने के बाद सुनामी चेतावनी जारी की गयी है।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.1 मापी गयी। अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केेंद्र ने ट्विटर पर लिखा,सुनामी चेतावनी। अलास्का के चिग्निक के दक्षिण पूर्व में 8.1 तीव्रता वाले भूकंप कझटके महसूस किये गये।
इससे पहले अमेरिकी भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप के झटके 06.15 मिनट पर महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 3.4 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इस हादसे में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *