नेशनल खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहा था जयपुर

इंदौर  ।

इंदौर के राष्ट्रीय शूटर नमन पालीवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनके साथ एक महिला खिलाड़ी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि धार के पास उनकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाडर से टकराकर पलट गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नमन पालीवाल और एक महिला खिलाड़ी जयपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान धार के पास फोरलेन पर गाड़ी बेकाबू होकर टकरा गई और करीब 5 से 6 मीटर जाकर पलटी खा गई। राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला खिलाड़ी घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफेर किया गया है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। धार में हुए सड़क हादसे में राइफल शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हादसे में घायल एक और खिलाड़ी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *