ब्रह्मपुरी का नाला साफ न होने से खफा हुईं मेयर
हरिद्वार। ब्रह्मपुरी के नाले की सफाई न होने पर मेयर ने नगर आयुक्त से नाराजगी जाहिर की है। नगर आयुक्त को लिखे पत्र में मेयर ने ब्रह्मपुरी के नाले की सफाई जल्द कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए हैं।
ब्रह्मपुरी स्थित नाला करीब 15 दिन से उफन रहा है। नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मेयर ने पत्र में लिखा है कि इस मार्ग से श्रद्धालु मनसा देवी मार्ग पर भी जाते हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा। मेयर अनिता शर्मा ने नगर आयुक्त को नाले की सफाई जल्द कराने के निर्देश दिए हैं।
