सितसिपास ने इंडियंस वेल्स में फोगिनी को हराया

इंडियन वेल्स ।

ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने इटली के फैबियो फोगनिनी को यहां चल रहे बीएनपी परिबास ओपन के तीसरे राउंड में हराया। विश्व के नंबर-3 सितसिपास ने फोगनिनी को दो घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-3, 6-4 से हराया।
सितसिपास ने इसके साथ ही इटली के इस खिलाड़ी के खिलाफ एटीपी हेड टू हेड रिकॉर्ड को 3-0 किया। उन्होंने फोगनिनी के खिलाफ मुकाबले में 21 विनर्स लगाए और 28 बेजां भूलें की जबकि फोगनिनी ने 32 विनर्स लगाए लेकिन 32 बेजां भूलें की। सितसिपास ने कहा, अच्छी वापसी की। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता क्या हुआ। मैं बस मैच में वापसी करना चाहता था और यह किसी तरह हुआ।
उन्होंने कहा, सेट में पिछडऩे के बाद मैं बस अंक लेना चाहता था और इसने अच्छे से काम किया। अच्छी मानसिकता और संयम ने मदद की। मैं ऐसे पलों में समाधान खोजता हूं। सितसिपास का राउंड-16 में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनोर से मुकाबला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *