कीमती धातुओं में हुई गिरावट दर्ज

मुंबई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव का असर आज घरेलू बाजार में दिखा जहां सोने चाँदी गिरावट में रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.19 प्रतिशत टूटकर 1809.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिका सोना वायदा 0.47 प्रतिशत गिरकर 1809.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी में तेजी रही और यह 0.04 प्रतिशत बढ़कर 25.14 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 201 रुपये गिरकर 47885 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और सोना मिनी 112 रुपये उतरकर 47825 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया।
चाँदी 232 रुपये टूटकर 67657 रुपये प्रति किलोग्राम और चाँदी मिनी 217 रुपये की गिरावट लेकर 67875 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *