भारतीय ड्रैगन फ्रूट पहुंचा ब्रिटेन और बहरीन

नयी दिल्ली ।

भारतीय ड्रैगन फ्रूट- कमलम पहली बार ब्रिटेन और बहरीन को निर्यात किया गया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि विदेशी फलों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, फाइबर और खनिज समृद्ध ड्रैगन फ्रूट की एक खेप ब्रिटेन और बहरीन भेजी गयी है। इसे गुजरात और पश्चिम बंगाल के किसानों से प्राप्त किया गया है।
ब्रिटेन को निर्यात किए विदेशी फलों की खेप कच्छ क्षेत्र के किसानों से प्राप्त की गई थी। बहरीन को निर्यात ड्रैगन फ्रूट की खेप पश्चिम मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) के किसानों से प्राप्त की गई थी।
इससे पहले जून 2021 में ड्रैगन फ्रूट की एक खेप दुबई को निर्यात की गई थी। इसे महाराष्ट्र के सांगली जिले के ताडासर गाँव के किसानों से लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *