ड्रेसिंग रूम में लौटने पर टीम के खिलाडिय़ों ने राहुल को सराहा

लंदन ।

भारत के ओपनर लोकेश राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में लौटने पर टीम के खिलाडिय़ों ने सराहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर 54 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया जिसमें राहुल नाबाद 127 रन बनाने के बाद ड्रेसिंग रूम में जा रहे हैं।
वीडियो के कैप्शन में लिखा, राहुल के 127 रन बनाने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस आने का सीन।
वीडियो में दिख रहा है कि राहुल को पवेलियन की बालकॉनी से भारतीय टीम स्टेडिंग ओवेशन जे रही है। स्टंप्स के बाद राहुल का पहले रोहित शर्मा ने स्वागत किया जिन्होंने 83 रन बनाए थे और राहुल के साथ 126 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी।
ड्रेसिंग रूम में जाने के वक्त मयंक अग्रवाल ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद मुख्य कोच रवि शास्त्री, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अन्य लोगों ने राहुल की पारी को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *