राहुल ने मंथन से निकाला रास्ता भाजपा को हराने के लिए इस रणनीति पर काम करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भविष्य में युवाओं पर और ज्यादा फोकस करने की जरूरत बताई है। हुई कांग्रेस कार्यसमिति में बैठक में उन्होंने कहा कि यह एक रास्ता है, जिस पर आगे बढ़ने की जरूरत है। मीटिंग में बहस के दौरान सीनियर नेता जयराम रमेश ने युथ फैक्टर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक युवाओं को अपने साथ जोड़ा जाए। मालूम हो कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के भविष्य पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी में भी बैठक में युवाओं के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश चुनाव में 45 साल से कम उम्र के 60 फीसदी पुरुषों और महिलाओं को टिकट दिया। वहीं, राहुल गांधी ने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि गुजरात में अच्छी रणनीति के साथ आगे बढ़ा जाए तो भाजपा को हराया जा सकता है। राहुल ने युवाओं पर और ज्यादा ध्यान देने की बात ऐसे समय कही है, जब कांग्रेस के सीनियर नेताओं का ग्रुप जी23 गांधी परिवार और ज्यादा आक्रामक हो गया है। कांग्रेस के सीनियर कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार को पार्टी के नेतृत्व से अलग होने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह सही समय है जब गांधी परिवार से कांग्रेस की लीडरशिप से हट जाना चाहिए और नेतृत्व की भूमिका के लिए और किसी अन्य व्यक्ति को मौका देना चाहिए। वहीं, सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल श्जी 23श् के कुछ नेताओं का कहना है कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनका श्अपमानश् किया जा रहा है, जो अब बंद होना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं ने कहा कि वे कांग्रेस के सदस्य हैं, श्राजनीतिक पर्यटकश् नहीं हैं और हमेशा पार्टी में बने रहेंगे। उनका यह भी कहना था कि पार्टी नेतृत्व को श्नारद-मुनिश् और श्अफवाह फैलानेश् वालों के बारे में सजग रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *