स्मैक तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
–
रुड़की
स्मैक तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। शहर चौकी प्रभारी नवीन नेगी को सूचना मिली कि नहर पुल स्थित एक मंदिर के पास एक युवक स्मैक तस्करी कर रहा है। पुलिस ने घेरा बंदी कर आरोपी को पिपलेश्वर महादेव मंदिर से कुछ दूरी पर धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम फरमान निवासी मोहल्ला लाल बाड़ा बताया।
