चोरी मामले में फरार 2 वारंटी मेरठ से गिरफ्तार
ऋषिकेश। पुलिस ने चोरी और ठगी के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चोरी के मामले में तीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। वारंटियों को गिरफ्तार करने को पुलिस ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जिसमें दीपक कुमार पुत्र विक्रय कुमार निवासी गली नंबर 2, भीमनगर लतापुर नई बस्ती थाना टीपी नगर को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि मामले में एक वारंटी की मौत हो चुकी है। जबकि एक मेरठ की जिला कारागार की जेल में बंद है। साथ ही चेक बांउस में वारंटी मनोज कुमार तोमर पुत्र जयपाल सिंह तोमर निवासी लक्कड़घाट रोड, श्यामपुर को पुलिस ने पकड़ा है। बताया आरोपियों कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
