भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज
ऋषिकेश। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि 26 दिसंबर से प्रशिक्षण शिविर शुरु होगा। जिसके लिए 23 दिसंबर तक युवा आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय युवाओं से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि राज्य के युवा सैन्य सेवाओं में बहुत ही सजगता से लगे हैं। लेकिन बावजूद इसके कई युवा सही मार्गदर्शन व प्रशिक्षण नहीं मिलने से इन सेवाओं में जाने से चूक जाते हैं। ऐसे में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण शिविर की एक मुहिम शुरु की गई है। जिसमें 17 से 25 वर्ष आयु के युवाओं का पंजीकरण जारी है। जो मार्टिज होटल, रायवाला और रॉयल गार्डन विस्थापित पशुलोक ऋषिकेश में चल रहा है। कहा कि 23 दिसंबर पंजीकरण की अंतिम तिथि है। इसलिए सभी इच्छुक युवा पंजीकरण करवा लें और इस शिविर के जरिए लाभ उठाएं।
