आग से बचाव को फायर सेवा ने किया जागरूक

नई टिहरी। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत टिहरी फायर सर्विस ने आम लोगों का जागरूक करने का काम किया। आग से बचाव के उपायों वे सुरक्षा कदमों को लेकर जानकारी दी।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक जनपद में अग्निशमन सेवा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत टिहरी नगरवासियों को जागरूक करने का काम किया गया। जिसके तहत बताया गया कि बहुमंजिली इमारमों व होटलों में अग्नि सुरक्षा के लिए सामनों को सुव्यवस्थित रखने के साथ ही सभी कूड़ेदानों को निश्चित समय पर खाली किया जाय। बिजली के स्विच उचित क्षमता के लगायें जायें। फायर व स्मोक चेक दरवाजे हमेशा बंद रहें। पलायन मार्गों को बाधा रहित रखा जाय। प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को हमेशा एक्टिव मोड में रखें। पंडालों की सुरक्षा के लिए पंडालों की उंचाई 3 मीटर से कम नहीं होनी चाहिए। सिन्थेटिक के स्थान पर नारियल या मनीला रस्सी का प्रयोग करना चाहिए। विद्युत तारों के नीचे पंडाल का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा के तहत बच्चों को खुली आग, हीटर व रसाई में अकेले न छोड़े। माचिस व लाइटर की पहुंच से दूर रखें। रूम हीटर में प्रतिरोधक जाली अवश्य लगायें और बंद बिजली के साकेट लगवायें। आग की घटना पर फायर सेवा को तुरंत सूचित करें। 101 नंबर डायल कर अग्नि सेवा को तत्काल बुलाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *