शिविर में ई श्रम पोर्टल की दी जानकारी

पौड़ी। ई-श्रम पोर्टल के पंजीकरण से संबंधित जनजागरण शिविर तथा प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में श्रम विभाग के तत्वावधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के पंजीकरण, ई-श्रम कार्ड बनवाने के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान श्रमिकों को कार्ड भी वितरित किए व श्रम प्रतिनिधियों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए।
शिविर में केंद्रीय सचिव श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार सुनील बड़थ्वाल व सचिव श्रम विभाग उत्तराखंड चंद्रेश कुमार यादव ने पीएम श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण कराए जाने के पश्चात विभिन्न श्रेणी के श्रमिकों व कामगारों को उक्त दोनों योजनाओं के साथ-साथ अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभ की जानकारी देते हुए कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण होने से श्रमिक की श्रेणी, उसकी कार्य पृष्ठभूमि की जानकारी प्राप्त होने से सरकार को उनके समुचित कल्याण से जुड़ी हुई योजनाओं को बनाने और उसको क्रियान्वित करने में अधिक सुविधा होगी।
ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए कृषि कामगार, मनरेगा कामगार, आशा कार्यकत्री, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, फेरी वाले, घरेलू श्रमिक, रिक्सा चालक, मछुवारे, दुध विक्रेता, प्रवासी कामगार, किसी भी तरह के निर्माण कार्य में लगे श्रमिक इसके लिए पात्र होंगे। इस मौके पर श्रमायुक्त श्रम विभाग संजय कुमार, सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, एडीएम ईला गिरी, संयुक्त श्रमायुक्त श्रम विभाग अनिल कुमार पेटवाल, उप श्रमायुक्त मधु नेगी, सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार, श्रम पर्वतन अधिकारी भगवति प्रसाद जुयाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *