गलचौड़ा-चौड़ाढेक मोटर मार्ग की बदहाली पर गुस्सा



चम्पावत। लोहाघाट के गलचौडा-चौड़ाढेक मोटर मार्ग की बदहाली पर लोगों ने आक्रोश जताया। उन्होंने जल्द मोटर मार्ग की दशा न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सुंई खैंसकांडे के ग्राम प्रधान भुवन चौबे ‌ने बताया कि इस मोटर मार्ग में ग्रामीण लंबे समय से हॉटमिक्स कराए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग पैच वर्क का कार्य करके महज खानापूर्ति कर रहा है। जिस कारण हल्की बरसात में भी यह रोड तालाब के रूप में तब्दील हो जा रही है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मोटर मार्ग की दयनीय हालत को लेकर पूर्व में भी लोनिवि, मुख्यमंत्री और केंद्रीय परिवहन मंत्री को भी पत्र भेज दिया है। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने जल्द मोटर ‌मार्ग को ठीक करने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *