टनकपुर में ग्यारह घंटे रही बिजली गुल

चम्पावत। टनकपुर में ग्यारह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को सुबह के समय पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ा। बिजली नहीं होने सरकारी और गैर सरकारी विभागों में पूरे दिन कामकाज बाधित रहा। शाम साढ़े पांच बजे बिजली सुचारु हुई। सोमवार को लोहियाहेड पावर हाउस की मुख्य लाइन में आई तकनीकी खराबी के बाद टनकपुर में सुबह छह बजे बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से यहां के लोगों को सुबह के समय पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ा। बिजली नहीं होने से सरकारी और गैर सरकारी विभागों में भी पूरे दिन कामकाज ठप रहा। व्यापारी प्रकाश चंद्र चौड़ाकोटी, पंकज जोशी, नीरज भट्ट, प्रियांशु गड़कोटी, सौरभ खर्कवाल, बसंत जोशी, अभिषेक गुप्ता, अमित खन्ना, चंद्र शेखर जोशी, दीपक भट्ट, हरीश भट्ट आदि का कहना है कि बिजली कटौती से सुबह के समय पानी की किल्लत तो हुई ही साथ ही व्यापार भी पूरी तरह से चौपट रहा। बताया कि मामूली बारिश में भी इस तरह से बिजली गुल होने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देर शाम साढ़े पांच बजे बिजली सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *