तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा माल रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार एक बाइक की जोरदार टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में देर तक बहस चलती रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। नैनी के हरड़ा गांव से एक बाइक पर दो लोग सवार होकर हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। चौघानपाटा में उनकी बाइक की कार से जोरदार टक्कर हो गई थी। इससे मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में कार की मरम्मत को लेकर चर्चा चलती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *