लूट के इरादे से कंकाली मंदिर में घुसे बदमाश, पुजारी को किया घायल
भोपाल। भोपाल से सटे गुदावल गांव में स्घ्थित कंकाली माता मंदिर में लूट के इरादे से रविवार की रात हथियार लेकर चार लोग घुस गए। इन युवकों ने मंदिर के गर्भगृह में घुसकर तिजोरी लूटने की कोशिश की और पुजारी पर हमला कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में पुलिस चौकसी को लेकर भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे पांच युवक गुदावल कंकाली माता मंदिर में धारदार हथियार लेकर गर्भगृह में घुसने लगे। वहां मौजूद पुजारियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन पर प्राणघातक हमला कर दिया। एक पुजारी घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मंदिर के मुख्य पुजारी भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि रात के समय बंटी शर्मा और योगेश शर्मा की मंदिर में डयूटी रहती है। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे बंटी का फोन आया, जिसके बाद वे मंदिर में पहुंचे और दूसरे पुजारी सनत पाठक भी दो ग्रामीणों के साथ पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू की और उन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
