पर्यावरण मित्रों के नाम पर शिकायत फर्जी


चम्पावत। टनकपुर सीएम कैंप कार्यालय में कुछ लोगों ने बीते दिन वाल्मिकी समाज और पर्यावरण मित्रों के नाम से शिकायती पत्र दिया था। जिस पर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने उनके नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष कमलेश वाल्मिकी के नेतृत्व में सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने वाल्मिकी समाज और पर्यावरण मित्रों के नाम से सीएम धामी के सम्मुख कुछ शिकायतें रखीं हैं। जो कि औचित्यहीन हैं। कहा कि उनकी ओर से ऐसा कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। कहा कि पर्यावरण मित्रों को 500 रुपए प्रतिदिन, वर्दी आदि की सुविधा दी जा रही है। कहा कि शिकायती ज्ञापन देने वालों में वाल्मिकी समाज और पर्यावरण मित्रों का कोई लेना देना नहीं हैं। यहां शाखा मंत्री राम रतन, राजेंद्र, संजू, सुनील, कपिल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *