बाल विकास पर हुई कार्यशाला


चम्पावत। देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने बाल विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर सावित्री करायत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दिशा थपलियाल और मुख्य वक्ता मनोज शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता मनोज शर्मा ने मानव विकास के विभिन्न पक्षों के बारे में चर्चा करते हुए अलग-अलग अवस्थाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में छात्रा अध्यापिका अंजलि, बबीता, भावना, शैलजा, हिमानी, मनीषा आदि ने प्रतिभाग किया। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेश जोशी, हरिओम सिंह, अजय कुमार, मनीष कुमार, अंकिता भट्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *