नेहा कक्कड़ ने लंदन ठुमकता सुनाकर खूब तालियां बटोरीं

 

ऋषिकेश। बॉलीवुड के पार्श्व गायकों में लोकप्रिय नेहा कक्कड़ और उनके पति प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह गुरुवार को ऋषिकेश में एक होटल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। होटल होली विवासा के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नेहा कक्कड़ ने क्वीन फिल्म का फेमस गाना ‘लंदन ठुमकता गाकर खूब तालियां बटोरीं। करीब दो घंटे होटल में बिताने के बाद वह परिवार के ऋषिकेश स्थित अपने घर चली गई।

गुरुवार को नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह,भाई टोनी कक्कड़, बहन सोनू कक्कड़, पिता ऋषिकेश कक्कड़, माता नीति कक्कड़ के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच दून मार्ग स्थित होटल होली विवासा पहुंचीं। यहां नेहा ने परिवार के साथ रिबन काटकर होटल का उद्घाटन किया। पूजा अर्चना के बाद नेहा ने होटल में लंच भी किया। जैसे ही वह होटल के हॉल में पहुंचीं, वहां मौजूद लोगों ने नेहा से गाने की फरमाइश करनी शुरू कर दी। नेहा ने भी उपस्थित लोगों को निराश नहीं किया और ‘लंदन ठुमकता गाना सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। करीब दो घंटे से अधिक समय होटल में बिताने के बाद वह गंगानगर स्थित अपने घर चली गईं। इस दौरान होटल के चेयरमैन दिनेश कोठारी, कविता कोठारी, सागर कोठारी, सिद्दार्थ कोठारी, सुनेजा कोठारी, सिमरन कोठारी, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनिता ममगाईं, पीयूष अग्रवाल, विशाल कक्कड, संदीप गुप्ता, राजपाल खरोला, जयेन्द्र रमोला,ताजेन्द्र नेगी, मनीष शर्मा, दीपक धमांदा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *