ठेकेदारों का आंदोलन जारी
नई टिहरी। भागीरथी ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के तहत नई टिहरी के ठेकेदारों का धरना-प्रदर्शन 8वें दिन भी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जारी रहा। मांगों के पूरी नहीं होने तक ठेकेदारों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। आठवें दिन ठेकेदारों ने प्रान्तीय खण्ड लोनिवि बौराड़ी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार पर छोटे ठेकेदारों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। जिसके बाद ठेकेदारों ने विभिन्न कार्यालयों में तालाबंदी की। जिला पंचायत कार्यालय परिसर, नगरपालिका परिषद, 8वां वृत लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, सिचांई विभाग के कार्यालयों में भी ठेकेदारों ने पहुंचकर मांगे न माने जाने पर रोष जाहिर किया। ठेकेदारों के धरना-प्रदर्शन व तालाबन्दी कार्यक्रम मे एसोसियेशन के अध्यक्ष रोशन चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर सिंह मन्द्रवाल, सचिव राजेंद्र कुमाई, कोषाध्यक्ष प्रेमपति चौहान, उपाध्यक्ष जसपाल नेगी, संरक्षक राय सिंह रावत, मस्त राम पेटवाल, बालकृष्ण, रतूड़ी, मकान सिंह चौहान, सोहन सिंह विष्ट, सुनील जुयाल, रमेश सजवाण, राजेश रावत, धनवीर कलूडा, पूरण सिंह पोखरियाल, गोपाल चमोली, भरत जोशी, शूरबीर रावत, वीर सिंह गुनसोला, अजयपाल सिंह पंवार आदि ठेकेदार मौजूद रहे।
