गो सेवा समिति सेलाकुई ने बिहार के शिक्षामंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया

विकासनगर। गो सेवा परमो धर्म समिति सेलाकुई ने बिहार के शिक्षामंत्री के खिलाफ सेलाकुई बाजार में प्रदर्शनकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री को पुतला दहन किया। कहा कि अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने के बजाय धार्मिक ग्रंथों के प्रति अनावश्यक टिप्पणी कर समाज में नफरत के बीज बो रहे हैं। समिति के अध्यक्ष हरीश बेंजवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर विहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समिति के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री ने रामचरित्र मानस पर टिप्पणी कर समाज में नफरत पैदा करने वाला काम किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। समिति उनके बयान की घोर निंदा करती है। समिति ने शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बताया कि एसडीएम विकासनगर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। कहा कि पूरे देश में बिहार शिक्षा के क्षेत्र में 19वें पायदान पर है और शिक्षामंत्री चंद्रशेखर जिस क्षेत्र से जीतकर आते हैं, वहां साक्षरता 52% है। कहा कि शिक्षामंत्री को जो जिम्मेदारियां दी है उस पर ध्यान दें। इस प्रकार धर्म के खिलाफ्र धार्मिक ग्रंथों के खिलाफ गलत बयानबाजी न करें। प्रदर्शन करने वालों में संजय सहगल, सुमित राणा, अनिरुद्ध बेंजवाल, द्वारिका सेमवाल, विजय पंवार, नीतीश कुमार, विमल मलिक, सूरज बिष्ट, त्रिभुवन सेमवाल, दिनेश राणा, आयुष ठाकुर, धीरज आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *