215 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया

विकासनगर। थाना सहसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के दौरान एक आरोपी को 215 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी सभावाला भरत सिंह रावत के नेतृत्व में शनिवार रात को गश्त पर थी। तभी धर्मावाला क्षेत्र में एक संदिग्ध पुलिस की टीम को नजर आया। उसे दबोच कर पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली। तलाशी में आरोपी शाहरुख पुत्र इरशाद निवासी रामपुर थाना सहसपुर के पास से पुलिस ने चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में कांस्टेबल मधुसूदन व भारतवीर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *