एनसीसी कैडेट्स ने सीखे पर्वतारोहण के गुर

पिथौरागढ़। देश के छह निदेशालयों के एनएसीसी कैडेट्स का सीमांत में रॉक क्लाइंबिंग ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स ने उत्साह के साथ पर्वतारोहण के गुर सीखे। यहां की खड़ी चट्टानों व पहाड़ियों के बीच चढ़ना-उतरना सीख कैडेट रोमांचित हो उठे। शनिवार को एनएसीसी कैडेट्स का रॉक क्लाइंबिंग ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल बीएमएस परमार ने किया। उन्होंने कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। कहा पर्वतारोहण के क्षेत्र में युवा अपना भविष्य बना सकते हैं। कहा आपदा व अन्य दुर्घटनाओं के समय इस प्रशिक्षण का कैडेट्स को लाभ मिलेगा। वे अपनी कार्यकुशलता से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचा सकते हैं। प्रशिक्षण में देश के छह निदेशालय उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, राजस्थान के 116 कैडेट भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को पर्वतोहारण की बारीकियां बताईं। इस दौरान कैडेट्स ने दौला व सेरादेवल की पहाड़ियों में रस्सियों के सहारे चढ़ना व उतरना सीखा, जिसे लेकर उनमें खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर उत्तराखंड के एनसीसी अधिकारी कैप्टन कुंदन सिंह धामी, पंजाब के राज कुमार मिश्रा, ले. आकाश जैन, ले. नवीन कुमार, सूबेदार मेजर गंगा सिंह, भूपेंद्र सिंह, नयन सिंह, एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *