देश के विकास के लिए सांप्रदायिक एकता जरूरी: आजाद आली

विकासनगर। आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सम्मेलन में पार्टी संगठन को मजबूत करने और लोक सभा, निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। सेलाकुई में रविवार को आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी आजाद अली ने कहा आम आदमी पार्टी देश के विकास के साथ ही हर वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। कहा कि देश में विकास के लिए सांप्रदायिक एकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के सामने सुशासन का उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किया है। आम आदमी पार्टी की रीति नीति का ही नतीजा है कि पार्टी को अल्पसमय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल हुआ। देश भर के सभी राज्यों में आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं। कहा कि अगले पांच साल में पार्टी पूरे देश में अपना जनाधार बनाकर हर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी। इसके साथ ही केंद्र की सत्ता पर भी आप काबिज होगी। कहा कि केंद्र आप की सरकार बनते ही पूरे देश में भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन व्यवस्था लागू होगी। सम्मेलन में कार्यकारिणी विस्तार के तहत सरताज अंसारी, आदिल खान, गुलफाम, मौ. जमील, अरशद, रमजान, नासिर, आरिफ और शाहरुख को विधान सभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सैयद अहमद हुसैन को महासचिव, इस्लाम, इशाक मलिक, हुसनदीन, शहजाद, नौशाद विधान सभा सचिव चुने गए। जबकि मुदस्सिर साकिब, मौ. आलम, मौ. वारिश को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *