दिवंगत कामरेड नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की  

रुद्रपुर

शहर के गुरुद्वारा सिंह सभा में कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने दिवंगत कामरेड नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को श्रद्धांजलि सभा में गुरुद्वारा सिंह सभा में दिवंगत कामरेड नेता रहे अवतार सिंह और त्रिलोचन सिंह के परिजन एकत्र हुए। शोक सभा के बाद कामरेड नेताओं ने उनकी तरफ से किसान हित में किए गए कार्यों की सराहना की। शोक सभा में किसान नेता जगदेव सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी, राजा बहुगुणा, जरनैल सिंह लहरी, भाई पाल सिंह, कैलाश पांडे, आनंद सिंह नेगी, हरविंदर कौर, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *