कूड़ा निस्तारण को लगाई कंप्रेसर मशीन

नई टिहरी। नगर पंचायत गजा ने कूड़ा निस्तारण के लिये कम्प्रेशर मशीन लगाकर प्लास्टिक की बोतल और पालीथिन से टाइल भी बनाई जाएगी। जिनका उपयोग पंचायत के विभिन्न वार्डो के संपर्क मार्ग बनाने में किया जायेगा। नरेंद्रनगर ब्लॉक के नगर पंचायत गजा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अजैविक कूड़ा निस्तारण के लिए सात लाख रुपए की लागत से कम्प्रेशर मशीन खरीद कर कूड़ा डंपिग स्थल पर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। बिजली से संचालित होने वाली इस कम्प्रेशर मशीन से पहले प्लास्टिक कूड़े की सीलियां बनाई और बाद में कम्प्रेशर कर टाइल बनाई जायेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती तथा ईओ एस बहुगुणा ने बताया अब तक डंपिंग स्थल कूड़ा निस्तारण कर गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग अलग किया जाता था। जिसमें से अजैविक कूड़े को रिसाइक्लिंग के लिए अन्यत्र भेजा जाता था। लेकिन अब नगर पंचायत ने सात लाख रुपए से कम्प्रेशर मशीन खरीदी है। इसके लिए डंपिंग स्थल पर टिन शेड तैयार किया कर विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। अजैविक कूड़े को कम्प्रेशर कर उससे टाइल बनाई जायेगी, जो नगर पंचायत की सड़कों एवं सपर्क मार्गो में लगायी जायेगी। इससे नगर पंचायत को प्रदूषण मुक्त करने में मदद मिलेगी,और नगर पंचायत की आय भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *