मिशन मर्यादा के तहत 60 पर कार्रवाई
पिथौरागढ़। सीमांत में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। मंगलवार को पुलिस ने मिशन मार्यादा के तहत नगर के विभिन्न इलाकों चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अराजकता फैलाने और पर्यावरण को दूषित करने पर 60 लोगों के चालान काटे हैं।
