घर में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप, महिला समेत तीन पर केस

रुडकी

करीब दो माह पूर्व घर में घुसकर मारपीट करने और लूटपाट किए जाने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक महिला सहित तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव झबीरन जट्ट निवासी जमुनी पत्नी जगबीर सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि परिवार के कुछ सदस्य जो कि उसके परिवार से अलग रहते हैं उससे रंजिश रखते हैं। पांच मई की शाम को वह तथा उसकी पुत्रवधू घर में काम कर रहे थे। तभी आरोपी हाथों में लाठी-डंडे व अन्य हथियार लिए उनके घर में आ गए तथा अभद्रता करते हुए उन्होंने घर में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट की तथा उसके हाथ में पहने सोने की अंगूठी छीन ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपी महेंद्र, विशाल तथा विदेश देवी सभी निवासी ग्राम झबीरन जट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *