अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार
रुडकी
गुरुवार देर रात भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जैसे ही पुलिस सिरचन्दी गांव के समीप पहुंची तो सरकारी अस्पताल के पास पुलिस को एक ग्रामीण संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देसी शराब के 70 पव्वे बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम इंदर, निवासी सिरचन्दी बताया। उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
