हरिद्वार के वैक्सनेशन केंद्रों पर पांच दिन से लगे है ताले

हरिद्वार। सरकार बार-बार कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर दांवे करने में लगी है। जबकि हालत ये है कि पांच दिनों से हरिद्वार में वैक्सीनेशन केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं। वैक्सीन कब आएगी किसी को कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। जिले में अभी 45 प्लस के 223767 और 18प्लस के 236677 युवाओं का वैक्सीनेशन होना है। सबसे अधिक परेशान वे लोग हैं जिन्हे दूसरी डोज लगनी है। वैक्सीन है ही नहीं लेकिन लोगों को दूसरी डोज के मैसेज मिल रहे हैं। जब वे केंद्र में आ रहे हैं तो केंद्र में ताला लगा देख उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। केवल देहात के इक्का दुक्का गांवों में बची हुई वैक्सीन को लगाए जाने की सूचना मिली है। पांचवें दिन शुक्रवार को भी ऋषिकुल, प्रेम नगर आश्रम और भारत सेवाश्रम स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाई। सभी केंद्रों पर ताले लटके रहे। इन केंद्रों पर कब से वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा इसकी कोई जानकारी चस्पा नहीं की गई है। जिस कारण लोग चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इससे पहले भी कई बार अभियान कई बार वैक्सीन न मिलने पर थम चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *