दुकानदार पर पैसे हड़पने का आरोप लगा काटा हंगामा
रुड़की
महिला ने दुकानदार पर दस हजार रुपये हड़पने का आरोप लगा हंगामा काटा। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। लक्सर क्षेत्र के गांव निवासी महिला का कहना है कि एक माह पहले उसने लंढौरा पुलिस चौकी के पास स्थित मिष्ठान दुकानदार को दस हजार रुपये दिए थे। महिला का कहना था कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो दुकानदार एक हजार रुपये वापस करने लगा। और कहने लगा उसने एक हजार रुपये ही दिए थे। मामले को लेकर महिला ने हंगामा करते हुए दुकानदार की धुनाई भी की। बाद में महिला ने पुलिस चौकी पहुंच कर हंगामा काटा। हंगामा कर दुकानदार की धुनाई से काफी देर तक लोगों का जमवाड़ा लगा रहा। चौकी प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि महिला को तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने पर छानबीन की जाएगी।
