मानसी और शंकर को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार


नई टिहरी। पीजी कॉलेज नई टिहरी में दो दिवसीय अंतर संकाय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मानसी कोठारी और शंकर सिंह को अतुल स्मृति उत्कृष्ट खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अभिषेक थपलियाल, आशीष सजवाण, टेबल टेनिस में अभिषेक थपलियाल, आदित्य सेमवाल, शतरंज में दीपक शर्मा, विकास बनगाई ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक में दिव्यांशु राणा, हितेश भट्ट तथा आदित्य सेमवाल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कला संकाय ने विज्ञान संकाय को हराकर जीत दर्ज की। महाविद्यालय प्रचार्य डॉ. डीपीएस भंडारी ने छात्रों से खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा को आगे लाने को कहा। कॉलेज के क्रीड़ा सचिव डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली ने महाविद्यालय में अंतर संकाय के तहत संपन्न करवाई प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। मौके पर प्रो. राजकुमार त्यागी, डॉ. गुरुदेव साईं, डॉ. सत्येंद्र नौटियाल, अरविंद राणा, भगत सिंह चौहान, डॉ. प्रीतम सिंह,डॉ. हर्ष नेगी, डॉ. नवीन रावत, डॉ. कमलेश पांडेय, डॉ. सुशील कगड़ियाल,डॉ. पुष्पा पंवार, अरविंद राणा, डॉ. डीपीएस तोपवाल सहित शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *