बेकाबू बुखारः नोडल अधिकारी ने किया पिपरौट गांव का दौरा
मथुरा।
उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास मुख्य कार्यपालक कानुपर नोडल अधिकारी मयूर महेश्वरी एवं सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने संयुक्त रूप से फरह ब्लॉक के ग्राम पिपरौट का दौरा किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणी से बात चीत की और फॉगिंग, साफ-सफाई, जलभराव की समस्याओं आदि के बारे में जानकरी ली। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों से सावधानी बरतनी चाहिए और बचाव के प्रति एक दूसरे को जागरूक करते रहें। नोडल अधिकारी ने कहा कि इस बीमारी में सभी का सहयोग अनिवार्य है और कूलर, नालियों तथा गढ्ढों में पानी न भरने दें। कूलर को बार बार साफ करते रहें। डेंगू एवं मलेरिया के बचाव के संबंध में आदि जानकारी के लिए जागरूकता अभियान संचालित करते हुए नागरिकों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि सभी नागरिक जनपद में डेंगू एवं मलेरिया के प्रकोप से सुरक्षित बने रहें। जीजीआईसी कॉलेज फरह में आयोजित कार्यक्रम के सिरकत करते हुए छात्रों को मोटिवेट किया। उन्होंने ने कहा कि स्कूल में यह सुनिश्चित करें कि पानी की टंकी साफ रहें, शौचालयों में साफ-सफाई रहे, छतों में जलभराव न हो, जिन बच्चों में बुखार के लक्ष्ण हो उन्हें तुरन्त निजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जाये और शिक्षकों से कहा कि सभी अभिभावकों को जागरूक करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कन्ट्रोल रूम के नम्बरों के बारे में बच्चों को बताया तथा शिक्षकों से कहा कि इसका प्रचार-प्रसार करें।
वहीं दूसरी ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रचना गुप्ता ने सुबह करीब साढे ग्यारह बजे चौमुंहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर एनालाइजर मशीन क्रियाशील थी एवं रिएजेंट भेजने के आदेश दिए गये। इसके पश्चात 12 बजे विकास खण्ड चौमुंहा के ग्राम बिडावली का भ्रमण किया। वहां के स्कूल में स्वास्थ्य शिविर लगा हुआ था यहां पर स्वास्थ्य टीम द्वारा 27 मरीज देखे जा चुके थे, उनमें से 17 बुखार के थे। इनकी जांच के लिए सैंपल लिए गए तथा आशाओं को जलभराव के विषय में घर घर जाकर जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बुखार के मरीजों की लिस्ट बनाकर संबंधित सीएचसी एवं पीएचसी के प्रभारियों को दें।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने चौमुंहा के चिकित्सा अधीक्षक को दवा की किट बनाकर गांव में बांटने के निर्देश दिए। आशाओं के द्वारा बताया गया कि गांव में बुखार के सभी मरीज ठीक हैं। श्रीमती गुप्ता द्वारा चिकित्सा अधीक्षक को सभी डेंगू पॉजिटिव मरीजों की गहन निगरानी के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर उनको भर्ती कराकर उनकी खून की जांच कराएं जाने के निर्देश दिये गये।
इसके पश्चात विकास खण्ड छाता के रूप नगर में फूलगढ़ी ग्राम में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। जनपद में 18 केस डेंगू के मिले हैं। आशाओं द्वारा घर-घर जाकर उनका सर्वे किया जा रहा है। मलेरिया टीम द्वारा घर घर जाकर दवा का छिड़काव एवं एंटी लारवा का छिड़काव किया जा रहा है। डेंगू के पॉजिटिव पाए गए मरीजों ने बताया कि उनकी हालत ठीक है अन्य मरीजों के खून की जांच हेतु नमूने भेजे गए हैं, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुंहा पर भर्ती होने के लिए कहा गया।
डीएम ने दिये ये निर्देश
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जिला पंचायतराज विभाग द्वारा जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत नालियों की साफ-सफाई, झाडियो की कटाई, तथा ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण परिसर को साफ सुथरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्त ग्राम पंचायतों में एन्टी लार्वा दवाई का छिड़काव एवं फौगिंग का भी कार्य कराया जा रहा है। अगर किसी पंचायत में जल भराव की स्थिति है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर उसका निस्तारण तुरन्त हो रहा है। सम्पूर्ण स्वच्छता हेतु ग्रामों में खाद के गड्ढों डस्टविन लगवाये जा रहे हैं। जनपद में सफाई कर्मचारियों की टीम बनाकर साफ-सफाई कराई जा रही है, जिसकी देख-रेख सहायक विकास अधिकारी (पं.) एवं ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से मॉनीटरिंग कराई जा रही है।
