नोडल अधिकारियों के साथ अनुश्रवण समिति की गोष्ठी का किया गया आयोजन

संत कबीर नगर
जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के द्वारा संयुक्तरुप से क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा की उपस्थिति में जनपद में  संचालित स्टूडेण्ट पुलिस कैडेट प्रोग्राम के तहत कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में स्टूडेण्ट पुलिस कैडेट के लिए नामित जनपद के नोडल अधिकारियों द्वारा समस्त थाना के नोडल अधिकारी एपीसी कार्यक्रम के लिए नामित विद्यालयों के नोडल अधिकारीके साथ अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों व पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना था । गोष्ठी के दौरान कार्यक्रमों का आयोजन कर  बच्चों में टीम भावना की महत्ता, टीम भावना के स्वरुप एवं गुण तथा टीम भावना को प्राप्त कराने के प्रकार के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी व जीवन में अनुशासन एवं स्वअनुशासन के महत्वों के बारें में भी बताया जाए जिससे छात्र / छात्राओं को धैर्य, साहस और आत्मविश्वास के साथ विकट परिस्थितियों से निपट सकें । महिलाओं तथा बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों से बचाव व इससे सम्बन्धित कानूनों व हेल्प लाइन नम्बरों 1090/1076/112 आदि से भी बच्चों को अवगत कराने के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *