मुख्य आर्थिक सलाहकार कार्यकाल पूरा कर शैक्षणिक क्षेत्र में लौटे

नयी दिल्ली ।

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमनियन ने अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर शैक्षणिक क्षेत्र में लौटने का निर्णय लिया है।
श्री सुब्रमनियन ने यहां जारी एक बयान में यह घोषणा करते हुये कहा कि एक राष्ट्र का सेवा करना गौरव की बात है। अब वह अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर फिर से शैक्षणिक क्षेत्र में लौट रहे हैं।
उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके मार्गदर्शन, सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी पूर्ण सहयोग मिला और आर्थिक सर्वेक्षण को तैयार करने में वित्त मंत्री ने पूरा सहयोग किया।
उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में वित्त मंत्रालय के साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय के सहयोगियों का पूरा सहयोग मिला और उनमें कुछ तो उनके अच्छे मित्र भी बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *