19 रुपये के स्टॉक ने लगाई लम्बी छलांग, 1 लाख का बना दिया 33 लाख

नई दिल्ली

शेयर बाजार के विषय में एक बात आम है कि यहां निवेश करने के बाद धैर्य भी बनाए रखना जरूरी होता है। अगर किसी निवेशक ने फंडामेंटल देखकर किसी कंपनी के शेयर पर दांव लगाया है आज नहीं तो कल वह स्टॉक निवेशकों को अच्छा रिटर्न देता ही है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला स्मॉल कैप कंपनी श्री रायलसीमा लिमिटेड के शेयरों का साथ। कंपनी के शेयरों ने निवेशकों के एक लाख रुपये को 33 लाख रुपये बना दिया है।
11 मई 2007 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 19.70 रुपये थी। 29 जुलाई को 3:30 बजे कंपनी के एक शेयर की कीमत बढक़र 654.80 रुपये हो गई है। यानी इन 15 सालों में कंपनी का शेयरों ने 3223.86त्न छलांग लगाई है। जिस किसी ने एक लाख रुपये का दांव मई 2007 में लगाया होगा उसका रिटर्न अब बढक़र 33.23 लाख रुपये हो गया होगा। बीते पांच साल की अगर बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव 4 अगस्त 2017 को 131 रुपये था। तब से अबतक कंपनी के शेयरों में 399.85त्न की उछाल देखने को मिली है। पांच साल पहले एक लाख रुपये का दांव लगाने वाले निवेशकों का रिटर्न बढक़र 5 लाख रुपये हो गया है।
पिछले एक साल दौरान भी कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को निराश नहीं किया है। इस दौरान श्री रायलसीमा लिमिटेड के शेयरों 89.96प्रतिशत का रिटर्न दिया है। निवेशकों का एक लाख रुपये बढक़र 1.90 लाख रुपये हो गया है। रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से अस्थिरता के बीच भी इस स्टॉक ने निवेशकों को 92.05प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों में 57.86प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।
एनएसई में कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 669.00 रुपये और 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 24 अगस्त 2021 को 274 रुपये था। यानी अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर से कंपनी के शेयर 138प्रतिशत ऊपर पहुंच कर ट्रेड कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *