राष्ट्रपति का आज सेना अस्पताल में हुआ मोतियाबिंद का ऑपरेशन

नई दिल्ली।

राष्ट्रपति  राम नाथ कोविंद का आज सवेरे (24 सितंबर, 2021) सेना अस्पताल (परामर्श और अनुसंधान), नई दिल्ली में दूसरी आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया।  कोविंद का ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 19 अगस्त, 2021 को उनकी पहली आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी सेना अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *