तलवारों से हमला कर दो युवकों को किया जख्मी
पटियाला
थाना त्रिपड़ी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घायलों की पहचान सिमरनजीत सिंह निवासी रंजीत नगर और नरेंद्र सिंह निवासी स्युना चैक के रूप में हुई है। जख्मी नरेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया है, जबकि सिमरनजीत सिंह राजेंद्रा अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह घटना दो अप्रैल की है। त्रिपड़ी पुलिस ने इस मामले में सिमरनजीत के बयानों पर आरोपित जेरी निवासी नजदीक जशन पैलेस, सूरज, बिलला निवासी अब्लोवाल और 20 अनजान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
