जलंधरियों ने दिखाया कोरोना वैक्सीन पर भरोसा, तीन दिन में 36 हजार लोगों ने लगवाया टीका

जालंधर 

जिले में 225 सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। यह जानकारी जिला टीकाकरण अधिकारी डा. राकेश चोपड़ा ने दी। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल के बाद कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की डोजों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगी। शनिवार को विभाग ने जिले में 30 हजार डोज भेजी है।
वहीं अगले सप्ताह और भी वैक्सीन भेजने की बात कही है। सेहत विभाग की ओर से जिले में अब तक 227490 खुराकें कोविशिल्ड और 11 हजार खुराकें कोवैक्सीन की आ चुकी हैं। शनिवार को भी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में बनाए गए 240 सेंटरों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पिछले तीन दिन में ही करीब 36 हजार लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। गौर हो कि केंद्र सरकार की ओर से कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए 45 से अधिक आयु के लोगों की कोरोना वैक्सीन लगवाने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद जिले में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *