मुख्तार अंसारी को कभी भी किया जा सकता है यूपी की जेल में शिफ्ट
चंडीगढ़
बाहुबली से राजनीति में आए बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी को कभी भी उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। पंजाब के गृह विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकार को 8 अप्रैल तक मुख्तार अंसारी को शिफ्ट करने के लिए कहा है।
वहीं, अंसारी की यूपी की जेल में शिफ्ट करने को लेकर अभी भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इसके पीछे मुख्य वजह रंगदारी मांगने को लेकर पंजाब पुलिस की अचानक बढ़ी सक्रियता है, क्योंकि दो साल तक बिल्डर से फिरौती मांगने के मामले में मोहाली पुलिस ने कभी कोई रुचि नहीं दिखाई, अचानक ही वह सक्रिय हो गई है।
