हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए बनाई जाएगी टीम

पौड़ी। 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में डीएम ने जिले के पंचायतीराज विभाग, नगरपालिका, संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका व एक अन्य अधिकारी को मिलाकर टीम गठित करने, ब्लाक स्तर पर खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, तहसीलदार, पेयजल निगम को मिलाकर आयोजन समिति का गठन करने के निर्देश दिए।
डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी नितिन नौटियाल को हर ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, स्थानीय शिक्षक, बाल विकास विभाग से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने व इसी प्रकार से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी प्रदीप बिष्ट को वार्डवार नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार राय, सीएमओ डा. प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी डा. आनंद भारद्वाज, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *