हरिद्वार से गंगा जल के साथ पहुंच रहे भक्त

रुद्रपुर। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व है। इसको लेकर क्षेत्र के मंदिरों में खास तैयारी की जा रही है। हरिद्वार से जल लेकर भोले के भक्तों का गूलरभोज पंहुचने का सिलसिला जारी है। जगह-जगह कांवड़ियों को स्थानीय लोगो जगह-जगह भंडारे आदि की व्यवस्था कर स्वागत कर रहे हैं। बाजपुर-गदरपुर मार्ग पर स्थित ढलबाबा मंदिर में फौजी कैंप संचालक सुबेदार इंद्र सिंह राठौर न कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके अलावा प्राचीन शिवमंदिर को सजाया गया है। मंदिर समिति अध्यक्ष विके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *