एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को हिसार हरियाणा से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि अपने साथी श्याम सुंदर मंगल कालोनी करनाल हरियाणा के साथ मिलकर एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करता था।
घटना बीती 31 मई की शाम की है। जब शामली उत्तर प्रदेश निवासी रीता बहादराबाद बस स्टैंड के पास एक एटीएम में पहुंची थीं। आरोप है कि यहां पर एक टप्पेबाज ने एटीएम कार्ड बदल कर 88 हजार रुपये की नगदी निकाल ली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा हिसार से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसओ ने बताया कि अनूप सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी सिसाय थाना हांसी हिसार हरियाणा से नौ एटीएम कार्ड और 11 हजार रुपये बरामद हुई है। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *