बदरीनाथ धाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में आक्रोश

ऋषिकेश।

एक समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा बदरीनाथ धाम को लेकर की गई टिप्पणी पर क्षेत्रवासियों ने आक्रोश जताया है। लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से उक्त व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। सोमवार को गौरा देवी चौक पर हिंदू समुदाय के लोगों ने पुतला फूंककर एक समुदाय विशेष के व्यक्ति के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक समुदाय विशेष के व्यक्ति ने बदरीनाथ धाम को हिंदुओं का न बताकर अपने समुदाय का बताया है। लोगों ने कहा कि यह हिंदुओं का अपमान है। इस प्रकार के वीडियो जारी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने ढालवाला पुलिस चौकी में तहरीर देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, संचालक योगेश उनियाल, कृष्णा बडोनी, सुशील मलिक, अमर सिंह रावत, अंकित अरोड़ा, हेमंत देशवाल, रितेश सिल्सवाल, हरीश मोहन रतूड़ी, सतीश प्रसाद, संतोष कुकरेती, अशोक दुबे, कुलदीप बहुगुणा, संजय सकलानी आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *