कर्मचारियों ने मांगी गोल्डन कार्ड की सुविधा 

पिथौरागढ़। 20 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कार्ड का लाभ नहीं मिलने पर स्वास्थ नीतियों को लेकर नाराजगी जताई। शनिवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समिति ने उद्यान विभाग में गेट मीटिंग कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य संयोजक कैलाश पंत ने कहा डाउन वेतनमान, एसीपी, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, गोल्डन कार्ड और अन्य मांगों के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा का भी जनपद में लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण वे स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रदीप भट्ट और विजेंद्र लुंठी ने किया। यहां पीसी पाटनी, डीएस रायपा, राजू राणा, नवीन उप्रेती, रोहित उप्रेती, भावना धामी, एससी पंत, कवींद्र चौहान, विक्रम नेगी, एसडी भट्ट, मनोज कुमार, पुष्पा तिवारी, देवराज कन्याल, सुनील लोहिया, रश्मि उप्रेती, प्रेमा पोखरिया, मुकेश उपाध्याय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *