चौकी प्रभारी की शह पर बरसात में नदियों का चीर हरण

देहरादून। थाना पटेलनगर की नयागांव चौकी प्रभारी पर धड़ल्ले से रात में अवैध खनन करने के आरोप लग रहे है। इस खनन की  खनक वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक दरवार तक पहुंच  गयी है।
शिमला बाईपास रोड पर कई ऐसी छोटी छोटी नदियां हैं जिनमें दिन रात हो रहा अवैध खनन और चौकी में तैनात पुलिस अनजान बनी हुई है। ऐसा  नही है कि चौकी प्रभारी को इस बात की जानकारी नहीं है कि बरसात के दिनों में जहां एक ओर अधिकृत रूप से सरकारी आदेश के बाद खनन पर रोक लगी हुयी है वहीं नयागांव चौकी के इलाके में लगातार खनन माफिया नदियों का सीना चीर रहे हैं। इस इलाके की स्‍थानीय नदियों में खनन माफियाओं के द्वारा रात में खनन करवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नाम न प्रकाशित किए जाने की शर्त पर बताया कि चौकी के निकट आए दिन खनन हो रहा है जिम्मेदार बेखबर है। अवैध खनन से जहां एक ओर राजस्व की क्षति हो रही है वहीं दूसरी ओर यही अवैध खनन पर्यावरण संतुलन को भी बिगाड़ रहा है। इस पूरे मामले में एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर से बात की गयी तो उन्‍होंने कहा कि इस तरह की कुछ शिकायतें मिली हैं और उनकी जांच की जा रही है यदि ये सही पाया जाता है तो चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और खनन माफियाओं को भी नहीं बख्‍शा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *