रेलने ने नहीं दिया बजट, लटका जमीन अधिग्रहण
मुरैना।
ग्वालियर-मुरैना-श्योपुर नैरोगेज लाइन को ब्राडगेज लाइन में बदलने के लिए पटरियों को उखाडऩे का काम भले ही शुरु हो गया है, लेकिन ब्राडगेज लाइन बिछाने के लिए रेलवे ने मुरैना जिला प्रशासन कोक जमीन अधिग्रहण के लिए बजट नहीं दिया है। इसलिए 64 हेक्टैयर जमीन का अधिग्रहण अभी अटका हुआ है। ग्वालियर-सबलगढ़ के बीच बामनाोर से सबलगढ़ तक बड़ी रेल लाइन बिछाने के लिए रेलवे को निजी क्षेत्र की 246 हेक्टेयर जमीन चाहिए।
