प्रतापपुर में फिर दो मोटर चोरी
रुद्रपुर
प्रतापपुर में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दो और मोटरों की चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पहले किसान आयोग के उपाध्यक्ष प्रतापपुर में मोटरों की चोरियों का मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। नंदलाल पुत्र श्रीराम निवासी प्रतापपुर न. 5 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खेतों से दो मोटर चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
