वायु सेना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दी बधाई


नई दिल्ली

भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) कर्मियों और दिग्गजों को शुभकामनाएं दीं। खड़गे ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‎कि भारतीय वायु सेना दिवस पर हम अपने सभी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना अपनी असमान वीरता, अद्वितीय साहस और अदम्य वीरता के साथ हमारे आसमान की रक्षा करने में सबसे आगे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ‎कि हम सभी भारतीय वायुसेना कर्मियों और दिग्गजों को राष्ट्र के प्रति उनके योगदान और मानवीय राहत में उनकी अद्वितीय भूमिका के लिए सलाम करते हैं। भारतीय वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को उस दिन मनाया जाता है जिस दिन देश में आईएएफ की स्थापना हुई थी। यहां गौरतलब है ‎कि 1932 में ब्रिटिश साम्राज्य ने 8 अक्टूबर को आईएएफ की स्थापना की। इस वर्ष की थीम आईएएफ – एयरपावर बियॉन्ड बाउंड्रीज उत्कृष्टता, नवाचार के प्रति आईएएफ की प्रतिबद्धता और देश के आसमान के संरक्षक के रूप में इसकी भूमिका को प्र‎तिपा‎दित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *